छपरा, मई 22 -- पूर्वमंत्री की अगुवाई में शुक्रवार को निकाली गई भव्य कलश यात्रा,भक्तिमय हुआ शिल्हौरी धाम प्रवचन और रासलीला से नौ दिनों तक शिल्हौरी में गूंजेगा आध्यात्मिक वातावरण फोटो- 10 मढ़ौरा के शिल्हौरी में लक्ष्मीनारायण यज्ञ को लेकर शुक्रवार को निकाली गई कलश यात्रा में शामिल विधायक जितेंद्र राय व अन्य नोट-सभी धार्मिक 4 की बॉटम मढ़ौरा, एक संवाददाता। प्रखंड के प्रसिद्ध शिल्हौरी मंदिर परिसर में शुक्रवार को श्रद्धा, आस्था और सनातन परंपरा के दिव्य संगम के बीच नौ दिवसीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। पूर्व मंत्री व विधायक जितेंद्र राय की अगुवाई में सैकड़ों महिलाओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश सह शोभा यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। वैदिक मंत्रोच्चार, जयघोष व धार्मिक नारों के बीच निकली इस यात्रा ने आयोजन को आध्यात्मिक उत्सव...