छपरा, मई 2 -- मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा के अनुमंडल मुख्यालय स्थित बुनियाद केंद्र में अब स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करते हुए मधुमेह (डायबिटीज) और रक्तचाप (बीपी) की मुफ्त जांच सुविधा शुरू कर दी गई है। शनिवार को केंद्र प्रबंधक ओम प्रकाश ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस नई पहल का उद्देश्य खासकर वृद्धजनों और जरूरतमंद मरीजों को समय पर स्वास्थ्य जांच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि केंद्र पर प्रशिक्षित तकनीकी विशेषज्ञों की टीम तैनात की गई है, जो नियमित रूप से जांच कर रही है। यहां आने वाले मधुमेह और बीपी से पीड़ित लोगों की मुफ्त जांच की जा रही है। सुविधा को सुचारु रूप से चलाने के लिए केंद्र पर ग्लूकोमीटर और पर्याप्त मात्रा में टेस्ट किट भी उपलब्ध कराए गए हैं। इस पहल से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.