छपरा, अगस्त 4 -- मृतक की मां ने दो नामजद समेत कुछ अज्ञात अपराधियों पर दर्ज कराई प्राथमिकी एसएसपी के निर्देश पर गठित एसआईटी कर रही जांच मिर्जापुर में छापेमारी कर गोली, शराब, बोलेरो व बाइक बरामद मढ़ौरा।

बिट्टू हत्या मामला एक संवाददाता मढ़ौरा के चर्चित बिट्टू हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस तेजी से जुटी है। मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के आधार पर पुलिस हत्यारों तक पहुंचने के काफी करीब है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

मामले की प्राथमिकी इधर, मृतक बिट्टू कुमार सिंह की मां लीलावती देवी के बयान पर मढ़ौरा थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में दो लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है, जबकि कुछ अज्ञात लोगों को भी आर...