छपरा, अगस्त 5 -- हिन्दुस्तान फॉलोअप 30 हजार रुपये की लेन-देन के विवाद में हुई हत्या पूछताछ के बाद उठाये गए तीन संदिग्धों को पुलिस ने छोड़ा, नामजद आरोपित अब भी फरार मढ़ौरा, एक संवाददाता। मढ़ौरा के चर्चित बिट्टू हत्याकांड में घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस को कोई बड़ी सफलता नहीं मिल सकी है। मामले के नामजद आरोपित अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। हालांकि पुलिस का दावा है कि जांच निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है और जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। घटना के बाद पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए तीन संदिग्धों से पुलिस ने कई घंटों तक पूछताछ की। आवश्यक जानकारी लेने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। यह भी पढ़ें- मढ़ौरा बिट्टू हत्याकांड में पूछताछ के लिए तीन संदिग्ध उठाये गएपुलिस की कार्रवाई वहीं, एसआईटी और मढ़ौरा पुलिस की टीम लगातार संभावित ठिकानों ...