छपरा, अप्रैल 24 -- नगर प्रशासन ने जारी किया हेल्फ़लाइन नम्बर,शिकायतों के त्वरित समाधान का दिया भरोसा मढ़ौरा, एक संवाददाता। नगर पंचायत मढ़ौरा को स्वच्छ, व्यवस्थित और बेहतर बनाने की दिशा में पहल करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) हरिश्चंद्र ने नगरवासियों से सीधे संवाद का रास्ता अपनाया है। ईओ ने आम सूचना जारी कर नागरिकों से शहर की समस्याओं से जुड़ी शिकायतें और सुझाव खुले तौर पर देने की अपील की है। जारी सूचना में कहा गया है कि नगर क्षेत्र में विशेष सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, जल जमाव, स्ट्रे डॉग की समस्या, खराब सड़क व फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट की खराबी, मरे हुए पशुओं के निस्तारण, खुले में कचरा जलाने, अतिक्रमण हटाने, नालों की नियमित सफाई व उड़ाही, मच्छरों के प्रकोप से बचाव के लिए फॉगिंग, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.