छपरा, मार्च 31 -- मढ़ौरा, एक संवाददाता। स्थानीय नौतन में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट व चाकूबाजी मामले में मढ़ौरा पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर छपरा जेल भेज दिया । वहीं पुलिस के द्वारा दोनों पक्ष के कुल 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रथम पक्ष से नौतन निवासी ओम प्रकाश महतो की पत्नी मीना देवी ने कहा है कि नौतन तिनमुहानी पर उनके पुत्र सूरज कुमार को गांव के आकाश कुमार, अर्जुन कुमार और अरुण राम सहित अन्य तीन चार अज्ञात लोगों ने घेरकर मारपीट और चाकूबाजी किया । जिससे उनका पुत्र बुरी तरह घायल हो गया । वहीं दूसरे पक्ष से रविंद्र महतो की पत्नी रेणु देवी ने अपनी प्राथमिकी में कहा है कि सूरज कुमार सहित करीब 8 लोग लाठी डंडा लेकर उनके पुत्र के साथ मारपीट कर रहे थे और इस दौरान उनका पुत्र बीच बचाव कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.