छपरा, मार्च 26 -- परंपराओं को संजोने का दिया संदेश मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा स्थित गढ़देवी मंदिर परिसर में गुरुवार को न्यास बोर्ड के निर्देश पर श्रद्धा और आस्था के माहौल में गौ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गढ़देवी मंदिर न्यास समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में मौजूद गायों का विधिवत पूजन किया गया। न्यास समिति के उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष तथा अन्य सदस्यों ने गायों को चुनरी ओढ़ाकर एवं फूल-माला पहनाकर श्रद्धा भाव से उनकी आराधना की। पुजारी दिनेश तिवारी एवं पंकज बाबा ने कहा कि सनातन धर्म में गौ माता का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि अष्टमी के दिन गौ पूजन का विशेष फल प्राप्त होता है और यह परंपरा हमारी सांस्कृतिक धरोहर का अहम हिस्सा है। समाजसेव...