छपरा, दिसम्बर 19 -- फोटो- 13 मढ़ौरा गढदेवी मंदिर परिसर से आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत करते भाजपा कार्यकर्ता मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा के प्रसिद्ध मां गढ़देवी मंदिर परिसर में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मां गढ़देवी की पूजा-अर्चना कर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन व नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। पूजन के पश्चात कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र में दुकानदारों और व्यवसायियों से संपर्क कर स्वदेशी वस्तुओं के विक्रय व उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की। साथ ही मढ़ौरा की आम जनता से भी स्वदेशी सामान अपनाने का आग्रह किया गया, ताकि देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाया जा सके। यह अभियान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.