मढ़ौरा के स्कूल में घुसकर वीडियो बनाने वाले यूट्यूबर पर प्राथमिकी का आदेश
छपरा, अगस्त 25 -- डीईओ ने मढ़ौरा थानाध्यक्ष को दिया कार्रवाई का निर्देश, जांच में शिक्षकों को परेशान करने और पठन-पाठन में बाधा डालने की बात आई सामने
घटना का विवरण मढ़ौरा, एक संवाददाता। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के टेहटी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में स्कूली परीक्षा के दौरान विद्यालय परिसर में कुछ असामाजिक तत्वों के साथ घुसकर वीडियो बनाने और उसे वायरल करने के मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई का आदेश दिया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 24 अगस्त को जारी पत्र के माध्यम से मढ़ौरा थानाध्यक्ष को संबंधित मामले में भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। जारी पत्र के अनुसार गत 9 जुलाई को अपराह्न करीब दो बजे विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों की परीक्षा चल रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.