छपरा, फरवरी 6 -- फोटो- 1 मढ़ौरा के सलिमापुर में पैक्स चुनाव में वोट डालने के लिए बूथ पर लगी मतदाओं की भीड़ मढ़ौरा, एक संवाददाता। मढ़ौरा प्रखंड के सलीमापुर पैक्स का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। मतदान के प्रति मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मिडिल स्कूल सलिमापुर स्थित बूथ पर सुबह से ही मतदाताओं की कतार लगी रही। इस पैक्स क्षेत्र में कुल 694 मतदाता हैं, जिनमें से 342 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अधिकांश समय गौरा थाना की थानाध्यक्ष कुमारी सिमरन अन्य पुलिस बल के साथ बूथ पर तैनात रहीं और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करती रहीं। वहीं, इस चुनाव के निर्वाची पदाधिकारी व मढ़ौरा के प्रखंड विकास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.