छपरा, जनवरी 27 -- दो गांव के लोग आमने-सामने, एक दर्जन लोग हुए घायल विसर्जन में लगाएं मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा के मिर्जापुर पंचायत में सरस्वती माता की मूर्ति विसर्जन के दौरान उत्पन्न विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। तालपुरैना और बाजिदभोरहां गांव के बीच हुए इस टकराव में दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए पुलिस दोनों गांवों में लगातार कैंप कर रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार को दोनों गांवों में स्थापित माता सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा था। इस दौरान युवाओं द्वारा इस विसर्जन जुलूस में नृत्य-गान किया जा रहा था। इस क्रम में किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.