मढ़ौरा के मिर्जापुर में बस किराया विवाद ने लिया हिंसक रूप
छपरा, मई 13 -- दोनों पक्षों के 13 लोगों पर हुई प्राथमिकी दर्ज मढ़ौरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में बस किराया विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना में कुल 13 लोगों को नामजद किया गया है। पहले पक्ष के मिर्जापुर निवासी प्रभुदेव द्विवेदी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनके घर में शादी समारोह होने वाला है। इसी सिलसिले में परिवार और रिश्तेदारों के साथ दरवाजे पर बैठकर बातचीत चल रही थी तभी बीरमनी मांझी, रमेश द्विवेदी, उदय मांझी और राकेश मांझी समेत सात लोग वहां से गुजरते हुए गाली-गलौज करने लगे।
मारपीट की घटना विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। वहीं दूसरे पक्ष के बीरमनी मांझी ने अपने बयान में कहा कि वह धर्मराज बस का चालक है। छपरा से तरै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.