छपरा, मार्च 6 -- पुलिस ने पांच लोगो को किया गिरफ्तार मढ़ौरा, एक संवाददाता। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के भुआलपुर स्थित आजाद चौक पर गुरुवार को दो पक्षों के बीच मामूली विवाद को लेकर अचानक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि पुलिस प्रशासन की तत्परता से मामला जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया। इस दौरान पुलिस ने विवाद को बढ़ाने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही गुरुवार की देर रात जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, वरीय पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण एसपी संजय कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाया-बुझाया और स्थिति को शांत कराया। एहतियात के तौर पर रात से ही क्षेत्र में पुलिस बल कैंप कर रहा है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो। बताया जाता है कि गुरुवार को दोन...