मढ़ौरा के दो तालाबों में डाला जहर, 30 लाख की मछलियां मरी
छपरा, जून 9 -- फोटो- 12 मढ़ौरा के पोझी तालाब में मंगलवार को पानी के उपर तैरती मरी मछलियां मढ़ौरा। एक संवाददाता प्रखंड के पोझी गांव स्थित दो मत्स्य पालन तालाबों में कथित रूप से जहर डाल दिए जाने से लगभग 30 लाख रुपये मूल्य की मछलियों की मौत हो गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां तालाब के पानी में तैरती नजर आईं, जिससे क्षेत्र के मछली पालकों में हड़कंप मच गया।
जांच की प्रक्रिया घटना की सूचना मिलने पर मंगलवार की सुबह मढ़ौरा थाना के अपर थानाध्यक्ष रितेश मंडल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं जिला मत्स्य पालन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने में जुटी है।
पीड़ित मछली पालकों की शिकायत पीड़ित मछली पालक भलुई निवासी अखिलेश राय की पत्नी ललिता देवी ने बताया कि पोझी चंवर क्षेत्र में मत्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.