छपरा, अप्रैल 28 -- फोटो- 18 मढ़ौरा के तेजपुरवा में मंगलवार को लगी आग में जली झोपड़ी मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा के तेजपुरवा गांव में मंगलवार की दोपहर अचानक लगी आग ने एक परिवार को बेघर कर दिया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और सभा राय की झोपड़ी को पूरी तरह जलाकर राख कर दिया। आग लगते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के आगे उनकी एक न चली। काफी मशक्कत के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका और कुछ ही देर में झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार के कपड़े, बर्तन, अनाज समेत रोजमर्रा की सभी जरूरी चीजें नष्ट हो गईं। घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है और उनके सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है। समाचार लि...