छपरा, मार्च 6 -- मढ़ौरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के टेहटी में आपसी विवाद को लेकर गुरुवार की रात हुई मारपीट व चाकूबाजी की एक घटना में चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गये। इस दौरान दो जख्मी लोगों को मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक ने छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि टेहटी में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट हुई। इस घटना में टेहटी निवासी चंदन कुमार ,अनिल कुमार राय ,देवन राय व सोनू कुमार घायल हुए हैं। इस मारपीट में दो लोगों को गंभीर स्थिति के कारण सदर अस्पताल छपरा बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। इस संबंध में पीड़ित देवन राय ने बताया कि उनका पुत्र बाजार से लौट रहा था तभी उक्त आरोपियों के द्वारा उनके साथ मारपीट की गई और पास के खेत में ले जाकर चाकू से हमला किया गया। इस दौरान जब परिजन बीच बचाव करने पहुंचे तो आरोपी चाकू से उनक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.