छपरा, अप्रैल 7 -- मढ़ौरा, एक संवाददाता। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के धेनुकी स्थित सरकारी गाछी में एक किराना सह जनरल स्टोर में सोमवार को देर रात अचानक आग लग गई, जिससे लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। दुकान मालिक तरैया निवासी देवकुमार सिंह ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुश्मनी के कारण दुकान के पीछे से दीवार काटकर आग लगाई है। बताया जाता है कि 'त्रिदेव किराना व जनरल स्टोर' में लगी इस आग में दुकान के अंदर रखा लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखे दो फ्रीज, उनके अंदर का सामान, बैटरी, इन्वर्टर सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और किराना सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गई। मंगलवार सुबह जब दुकानदार को घटना की जानकारी मिली, तब उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान का अधिकांश सामान जल ...