मढ़ौरा के आभूषण दुकान में सेंधमारी, लाखों की चोरी
छपरा, अप्रैल 28 -- जेवरात और नकदी भी ले भागे चोर फोटो- 8 मढ़ौरा के गौरा बाजार स्थित आभूषण दुकान में हुई चोरी को दिखाता दुकानदार मढ़ौरा, एक संवाददाता। स्थानीय गौरा बाजार में सोमवार की रात चोरों ने एक आभूषण दुकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, तुलसी ज्वेलर्स दुकान में सेंधमारी कर चोर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। मंगलवार की सुबह जब दुकानदार जगलाल साह अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दुकान की पिछली दीवार टूटी हुई है और दुकान के अंदर का सामान बिखरा पड़ा है। इतना ही नही दुकान की आलमारी का ताला टूटा हुआ था। यह भी पढ़ें- तैयबपुर काली मंदिर से लाखों के जेवरात की चोरी घटना को देखकर उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। दुकानदार के अनुसार, चोर लगभग तीन किलो चांदी के जेवर, कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.