छपरा, अप्रैल 26 -- मढ़ौरा अस्पताल निरीक्षण में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल फोटो - 2 शनिवार की रात मढ़ौरा अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण करते सीएस व अन्य मढ़ौरा, एक संवाददाता। मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में शनिवार देर रात हुए औचक निरीक्षण ने स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर खामियों को उजागर कर दिया। सिविल सर्जन डॉ राजकुमार चौधरी के निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और नर्सें अपने कर्तव्य स्थल पर मौजूद नहीं थीं। डॉक्टर राजीव कुमार, एएनएम पूनम कुमारी और ममता कुमारी इमरजेंसी वार्ड छोड़कर अस्पताल के ऊपरी तल पर आराम करते मिले, जो स्वास्थ्य सेवा की जिम्मेदारी के प्रति गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। यह मामला तब सामने आया जब एएनएम स्कूल की एक महिला कर्मी की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां न डॉक्टर मिल...