छपरा, मार्च 19 -- मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में सिविल सर्जन राजकुमार चौधरी ने औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई स्तरों पर अनियमितताएं और कमियां सामने आईं, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। सिविल सर्जन ने साफ-सफाई की स्थिति, चिकित्सकों की उपस्थिति और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की बारीकी से जांच की। कई स्थानों पर लापरवाही मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब करते हुए शीघ्र स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वीरेश कुमार समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। सिविल सर्जन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अस्पताल प्रशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.