छपरा, अप्रैल 24 -- युवा पेज लीड स्कूल के शिक्षकों ने काली पट्टी बांध जताया रोष कल्याण विभाग के निदेशक को आठ सूत्री मांगों वाला भेजा ज्ञापन फोटो -15 मढ़ौरा के रामचक अम्वेदकर आवासीय विद्यालय में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते शिक्षक मढ़ौरा, एक संवाददाता। सेवा शर्तों के उल्लंघन और अवैधानिक कार्य कराए जाने के विरोध में शुक्रवार को अंबेडकर आवासीय विद्यालय, रामचक मढ़ौरा के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर अनुसूचित जाति व जनजाति कल्याण विभाग के निदेशक को जिला कल्याण पदाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों का आरोप है कि उनसे नियमित रूप से ओवरटाइम ड्यूटी ली जाती है, साथ ही कई गैर-शैक्षणिक कार्य भी कराए जाते हैं, जिसके लिए कोई अतिरिक्त भत्ता नहीं दिया जाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.