मिर्जापुर, फरवरी 10 -- मड़िहान, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवरी गांव के जंगल में सोमवार की सुबह एक महिला मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने शव की पहचान सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र के भैंसवार गांव निवासी के रुप में की। वह निर्माणाधीन विंध्य विश्वविद्यालय में मजदूरी करती थी। मृत महिला के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस के अनुसार हार्ट अटैक या जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत हुई है। सोनभद्र जिले के घोरावल थाना क्षेत्र के भैंसवार गांव निवासी 45 वर्षीय तेतरा देवी पत्नी रामपति मजदूर थी। वह मड़िहान के देवरी कला गांव स्थित निर्माणाधीन विंध्य विश्वविद्यालय में मजदूरी करती थी। पति रामपति ने बताया कि पत्नी तेतरा देवी को एक ठेकेदार मजदूरी कराने लेकर गया था। प्रतिदिन शाम पांच ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.