मऊ, मार्च 31 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत भांटीकला में मंगलवार की दोपहर खेत में मड़ाई के लिए इकट्ठा किए गए गेहूं के बोझों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी फसल जलकर राख हो गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भांटीकला निवासी श्रीप्रकाश सिंह एवं उनके भाइयों के खेत को बटाई पर लेकर नंदू सरोज खेती करता है। करीब डेढ़ बीघा में तैयार गेहूं की फसल को काटकर मड़ाई के लिए एक स्थान पर जमा किया गया था। मंगलवार को लगभग तीन बजे अचानक अज्ञात कारणों से गेहूं के ढेर में आग भड़क उठी। आग लगने की सूचना मिलते ही आस-पास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.