मड़हे में लगी आग से बकरी के नौ बच्चों की जलकर मौत
मिर्जापुर, मार्च 21 -- ड्रमंडगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के इंद्रवार गांव के बेड़हवा जंगल के पास शनिवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मड़हे में आग लग गई। मड़हे में मौजूद बकरियों के नौ बच्चे की जलकर मौत हो गई। घटना के समय पशुपालक मड़हे से कुछ दूर पर बकरियों को चराने गया था। क्षेत्र के इंद्रवार गांव निवासी बंधु वर्मा पशुपालक हैं। घर से एक किमी दूर बेड़हवा जंगल के पास मड़हा बनाकर बकरियों का पालन करते हैं। दोपहर बंधु बकरियों को लेकर चराने गए थे। मड़हे में बकरियों के बच्चे थे। दोपहर लगभग दो बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मड़हे में आग लग गई। आग की लपटें उठता देख पशुपालक शोर मचाते हुए मड़हे की ओर दौड़ा। शोर सुनकर आस-पास के लोग पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से डिब्बा और बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.