मड़हे में लगी आग से गृहस्थी जलकर राख
मिर्जापुर, मार्च 19 -- लहंगपुर। लालगंज थाना क्षेत्र के कोठी गांव में बुधवार की सुबह सात बजे संदिग्ध परिस्थितियों में रिहायशी मड़हे में आग लग गई। जिससे मड़हे में रखा गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों की मदद से घंटों मशक्कत बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के समय परिवार के लोग खेत पर गए थे। लहंगपुर चौकी क्षेत्र के कोठी गांव निवासी बाबूलाल कोल पुत्र मुकुंदी कोल का रिहायशी मड़हा था। बाबूलाल ने बताया कि मड़हे में ही रहकर पूरा परिवार गुजर बसर करता है। सुबह घर के सदस्य खेत पर काम करने गए थे। उसी समय संदिग्ध परिस्थितियों में मड़हे में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। आस-पास के लोगों ने मड़हे से धुआं उठता देख शोर मचाने लगे। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे तो मड़हे से आग की लपटें निकल रही थीं। मौके पर जुटे ग्रामीणों की मदद से डिब्ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.