भदोही, अप्रैल 25 -- बाबूसराय, हिन्दुस्तान संवाद। औराई थाना क्षेत्र के गिर्दबड़गांव स्थित फलवरिया मार्केट के पास शुक्रवार को कूड़ा में लगी आग ने मड़हे को कब्जे में ले लिया। मड़हे में बंधी भैंस को बचा लिया गया, लेकिन उसमें रखा हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया। फुलवरिया बाजार के निवासी कमला यादव के पुत्री की चार दिन पूर्व शादी था। शादी संपन्न होने के बाद पत्तल-दोना एकत्र कर आग लगा दी गई। दोना पत्तल की आग ने देखते ही देखते बगल में बनी लालमनी यादव के मड़हा को जद में ले लिया। इस बीच लालमनी की पत्नी ने चादर ओढ़कर अदर बंधी भैंस को बाहर निकाल कर उसकी जान बचायी। यह भी पढ़ें- चूल्हे से निकली चिंगारी से घर का सामान राख आग की चपेट में आने से गृहस्थी समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। कचरा में आग लगाकर ध्यान न देना आए दिन अगलगी का कारण बन रहा है।

हिंदी हिन्द...