मिर्जापुर, फरवरी 1 -- हलिया, हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के मझियार गांव में शनिवार की सुबह संदिग्ध हाल में मड़हे में आग लग गई। मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने मड़हे में सो रहे मासूम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग से नगदी समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। मझियार गांव में मोहन गुप्ता का रिहायशी मड़हा है। मोहन और घर के अन्य सदस्य सुबह खेत पर गए थे। जबकि उनका दो वर्षीय पुत्र शिवांश मड़हे में सो रहा था। सुबह लगभग आठ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मड़हे में आग लग गई। मड़हे से आग की लपटें उठती देख आस-पास के लोग पहुंच गए। शोर सुनकर कुछ दूरी पर मौजूद मोहन भी अपने खेत से दौड़ते हुए पहुंचे। मड़हे में आग देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से मड़हे में सो रहे पुत्र शिवांश को किसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.