मिर्जापुर, मई 13 -- जिगना। थाना क्षेत्र के भिलौरा गाँव में मंगलवार की शाम सात बजे बिजली के शार्ट सर्किट से मड़हे में लगी आग से खूंटे में बंधी गाय जलकर मर गई। जबकि उसका बछड़ा झुलस गया। होंडा जेनरेटर सेट भी जल गया। गाँव निवासी प्रवेश यादव ने बताया कि बस्ती के बगल उसके मड़हे के ऊपर से एचटी लाइन तार गया है। तार से निकली चिंगारी से मड़हा धू-धू कर जलने लगा। मड़हे में खूंटे से बंधी गाय ने झुलसकर दम तोड़ दिया। आनन फानन में एक और गाय को बाहर निकाल लिया गया। हरगढ़ उपकेंद्र के अवर अभियंता पृथ्वीपाल ने बताया कि ढीले तारों को दुरुस्त करा दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से तीन गायों की मौत, ग्रामीणों में रोष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...