मिर्जापुर, अप्रैल 6 -- राजगढ़, मिर्जापुर ।थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने रविवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस फंदे पर झूल रहे युवक के शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सेमरी निवासी 36 वर्षीय कमलेश शर्मा गांव में ही नाई का काम कर परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार की रात परिवार के सदस्य भोजन करने के बाद घर में सोये थे। इसी दौरान कमलेश घर से बाहर मड़हे में लगी बडेर में रस्सी के सहारे फंदा लगा कर झूल गया ।जिससे उसकी मौत हो गई ।परिवार के सदस्य कमलेश को खोजने के लिए जब बाहर निकले तो मड़हे में फांसी पर झूलते शव को देखकर शोर मचाने लगे। मौके पर आस पड़ोस के लोगों की भीड़ जमा हो गई।परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस फंदे के सहारे झूल रहे कमलेश के शव को उतरवाकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए पोस्टमा...