मड़हे और टिनशेड में लगी आग, गेहूं-भूसा जला
मिर्जापुर, मई 26 -- ड्रमंडगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के गलरा गांव में सोमवार की दोपहर संदिग्ध हाल में मड़हे और टिनशेड में आग लग गई। आग से तीन किसानों का गेहूं और भूसा जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। गांव निवासी बलराम शंकर त्रिपाठी के घर के पीछे मड़हे में दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आने से मड़हे के अन्दर रखा सात कुंतल गेहूं भूसा, ऊपली जलकर राख हो गया। देखते देखते ही आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। गुलाब तिवारी और मस्तराम तिवारी के टिनशेड तक पहुंच गई। आग से अंदर रखा गृहस्थी का सामान और भूसा जलकर राख हो गया। साथ मस्तराम का आठ कुंतल गेहूं भी जल गया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। डिब्बा और बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.