चित्रकूट, मार्च 10 -- चित्रकूट। संवाददाता भरतकूप थाना क्षेत्र के मानपुर गांव के समीप मड़फा जंगल में मंगलवार को सुबह पेड़ की डाल पर फंदे से लटका युवक का शव चरवाहों ने देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके में एक बाइक खड़ी बरामद की। बाइक के नंबर के जरिए युवक की जानकारी लेकर पुलिस ने परिजनों को अवगत कराया। पुलिस फिलहाल खुदकुशी मान रही है। हालांकि परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।मंगलवार को सुबह चरवाहों ने जंगल में युवक का शव देखने के बाद पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। युवक का शव रस्सी के फंदे के सहारे पेड़ में लटक रहा था। वहीं पास ही में एक बाइक खड़ी मिली। जिसके नंबर के आधार पर पुलिस ने मृतक के परिजनों का पता लगाया। मृतक 23 वर्षीय छोटू उर्फ अमित बांदा जिले के कालिंजर थाना क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.