आजमगढ़, मार्च 5 -- सरायमीर। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के लाहीडीह गांव में मंगलवार की देर रात शरारती तत्वों ने रिहायशी मड़ई में आग लगा दी। जिससे पांच बकरी की जलने से मौत हो गई, वहीं अगलगी की घटना में मकान में रखा अन्य सामान जल कर राख हो गया। पड़ोसियों की मदद से घंटों बाद आग पर काबू पाया गया। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के लाहीडीह गांव निवासी मो. आरिफ उर्फ चुन्नू मड़ई और टीनशेड में रहते हैं। मंगलवार की देर रात परिजन भोजन करने के बाद घर के दूसरे बरामदे में सोए थे। इस दौरान शरारती तत्वों ने होलिका दहन के दौरान मड़ई में आग लगा दी। आग के विकराल रूप लेने पर लोगों को जानकारी हुई। परिवार के लोगों के शोर मचाने पर गांव के लोग आग बुझाने के लिए पहुंचे। आग की चपेट में आने से पांच बकरियों की मौत हो गई थी। घरेलू सामान जल कर नष्ट हो गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.