गोड्डा, जून 20 -- ललमटिया प्रतिनिधि। यूनाइटेड कोल् वर्कर्स यूनियन के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह राजमहल परियोजना क्षेत्र के मज़दूर नेता कॉमरेड रामस्वरूप का निधन पर शुक्रवार को यूनाइटेड कोल् वर्कर्स यूनियन कार्यालय ललमटिया मे शोक सभा का आयोजन किया गया शोक सभा यूनियन के दर्जनो कार्यकर्ता सामिल हुए।मजदूर नेता कॉमरेड रामस्वरूप के आकस्मिक निधन पर राजमहल परियोजना के सहकर्मियों एवं मजदूर यूनियन के नेताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनके आकस्मिक निधन पर यूनियन नेताओं ने दो मिनट का मौन रखा और उन्हे श्रद्धांजलि दिए एवं उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।इस मोके पर यूनाइटेड कोल् वर्कर्स यूनियन के क्षेत्रीय सचिव रामजी साह ने कहा कि 1974 -75 में उन्होंने ललमटिया क्षेत्र में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी यूनाइटेड कोल् वर्कर्स यूनियन का संगठन को उन्ह...