म्हारी सड़क ऐप पर पहले के मुकाबले कम शिकायतें पहुंच रहीं
गुड़गांव, मई 21 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। म्हारी सड़क ऐप पर पहले के मुकाबले कम शिकायतें पहुंच रहीं है। अब एक माह में 100 शिकायतें आ रही है। वहीं पहले तीन सौ शिकायतें आती थीं। अधिकारियों की ओर से दावा किया गया कि शिकायतों की संख्या में कमी आने का मुख्य कारण सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्यों में दिखाई गई सख्ती और सक्रियता है। खराब सड़कों के समाधान में आ रही तेजी और लोगों की समस्याओं के निवारण से शिकायतें कम हुई है। सरकार का अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले की मासिक बैठकों में इस ऐप पर आने वाली बड़ी शिकायतों की अनिवार्य रूप से समीक्षा की जाए और लापरवाही पर कार्रवाई हो। सड़क मरम्मत में लापरवाही बरतने पर ठेकेदारों की बैंक गारंटी जब्त करने और तीन बार गलती दोहराने पर ब्लैकलिस्ट करने के सख्त नियम बनाए गए हैं。 यह भी पढ़ें- ग्रामीण पुलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.