कौशाम्बी, अप्रैल 5 -- करारी थानाक्षेत्र के अर्का महाबीरपुर चौकी अंतर्गत आने वाले म्योहर गांव में पुलिस द्वारा गश्त नहीं की जाती। इससे गांव के संचवारा तिराहा व बड़ा तालाब चौराहे पर अराजकतत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। समय रहते इलाकाई पुलिस संजीदा नहीं हुई तो कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने इलाकाई पुलिस से रात की गश्त करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...