कौशाम्बी, मई 3 -- सदर तहसील क्षेत्र के म्योहर गांव में अतिक्रमण के शिकार तालाबों के दिन जल्द ही बहुरने वाले हैं। शनिवार को लेखपाल से रिपोर्ट मिलने के बाद एडीएम वित्त एवं राजस्व शालिनी प्रभाकर ने समतल पाए गए 31 तालाबों की खोदाई कराने का निर्देश बीडीओ को दिया तो वहीं तालाबी भूमि पर हुए निर्माण को ढहाने के लिए एसडीएम मंझनपुर को टीम गठित कर कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया है। म्योहर गांव के तालाबों का अस्तित्व बचाने के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व ने वीणा उठा लिया है। गांव के तालाबों पर की जा रही खेती व भवन, छप्पर आदि डालकर किए गए कब्जे को लेकर उन्होंने लेखपाल से रिपोर्ट तलब की थी। शनिवार को लेखपाल ने रिपोर्ट मुहैया कराया तो उसमें 31 तालाब समतल पाए गए जहां पर खेती की जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सभी 31 तालाबों की खोदाई कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.