कौशाम्बी, मई 4 -- सदर तहसील क्षेत्र के म्योहर गांव स्थित तालाब में चूल्हे की पुताई के लिए पीली मिट्टी (पोतनी) की खोदाई जोरों पर है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर मिट्टी खनन कर रहे हैं। ऐसे में खनन करने वालों के साथ चक थांभा जैसी घटना कभी भी हो सकती है। वहीं दूसरी ओर लाखों की लागत से बनी सड़क भी बारिश में धंस सकती है। म्योहर गांव में चूल्हे की पुताई करने के लिए ग्रामीण पीली मिट्टी की खोदाई कर रहे हैं। सुबह होते ही ग्रामीण मंडप घाट के बगल स्थित तालाब में सड़क किनारे के हिस्से को खोदकर मिट्टी निकालने लगते हैं। यह भी पढ़ें- थांभा हादसा : गमगीन माहौल में मां-बेटी का अंतिम संस्कार कई दिनों से की जा रही खोदाई के चलते मांद बनती जा रही है। ऐसे में मिट्टी खोद रहे लोगों के ऊपर टीला ढहने से कभी भी चक थांभा जैसी घटना हो सकती है। नजारे को देख गांव के कुछ ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.