हरदोई, अप्रैल 5 -- बिलग्राम। बिलग्राम-कन्नौज मार्ग स्थित म्योरा मोड़ के पास रविवार को हुए सड़क हादसे में हरदोई रोडवेज डिपो के संविदा चालक अनूप कुमार पाण्डेय की मौत हो गई। जबकि उनके साथ मौजूद प्रियांशु उर्फ धीरज गंभीर घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, अज्ञात वाहन की तेज टक्कर से दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। मृतक की पहचान उसके पास मिले आई कार्ड से हुई। पुलिस को घटनास्थल से दो मोटरसाइकिलें भी बरामद हुई हैं, जिससे हादसे की परिस्थितियों को लेकर संदेह की स्थिति बनी हुई है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दोनों युवक किस बाइक पर सवार थे। घायल प्रियांशु को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं शव को बिलग्राम सीएचसी में रखवाकर पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.