म्योरपुर सीएचसी में तैनात गार्ड से 18 हजार रुपये की ठगी
सोनभद्र, मई 20 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में तैनात एक गार्ड से सेकेंड हैंड वाहन खरीदने के नाम पर 18 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में तैनात गार्ड राहुल राय ने बताया कि सोशल मीडिया पर सेकेंड हैंड वैगनआर कार बेचने का विज्ञापन देखा था। संपर्क करने पर आरोपी ने खुद को वाहन मालिक बताते हुए गाड़ी का सौदा डेढ़ लाख रुपये में तय किया। आरोपी ने वाहन की डिलीवरी म्योरपुर में देने और शेष भुगतान बाद में लेने की बात कही। इसी बीच एडवांस के रूप में 18 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। पूरी बातचीत व्हाट्सएप कॉल और चैट के माध्यम से हुई। रुपये भेजने के बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया और किसी भी संदेश का जवाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.