सोनभद्र, अप्रैल 24 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) कैंप में कुल 51 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान सात गर्भवती महिलाओं को हाई रिस्क श्रेणी में चिन्हित किया गया, जिन्हें विशेष निगरानी और उपचार की सलाह दी गई। कैंप में महिला चिकित्सक डॉ. अराधना ने सभी महिलाओं की विस्तृत जांच की। इस दौरान खून की कमी (एनीमिया) से पीड़ित छह गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज चढ़ाया गया, ताकि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सके और गर्भावस्था के दौरान संभावित जटिलताओं को कम किया जा सके। डॉ. अराधना ने बताया कि हाई रिस्क गर्भावस्था में समय-समय पर जांच और सही उपचार बेहद जरूरी होता है। उन्होंने महिलाओं को संतुलित आहार लेने, नियमित जांच कराने और डॉक्टर की सलाह का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.