सोनभद्र, नवम्बर 20 -- म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लाक सभागार में तहसीलदार दुद्धी अंजनी गुप्ता की अध्यक्षता में गुरुवार को एसआईआर को लेकर बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आगामी विधानसभा व लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों के तहत मतदाता सूची के शुद्धीकरण एवं नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने की प्रक्रिया पर जानकारी दी। तहसीलदार अंजनी गुप्ता ने सभी बीएलओ को निर्देशित करते हुए कहा कि मतदाता सूची का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे पूर्ण जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ किया जाए। बीएलओ की हर संभव मदद करें तथा घर-घर जाकर पात्र नागरिकों के मतदाता फॉर्म भरवाने में सहयोग करें। किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी नागरिकों को मतदाता सूची ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.