सोनभद्र, जनवरी 22 -- म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक सभागार में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोड़ की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार रहे। बैठक में विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा के साथ-साथ बिजली और पानी की समस्या प्रमुख रूप से छाई रही, जिससे बैठक कई बार हंगामेदार भी रही। बैठक में एडीओ पंचायत अजय कुमार सिंह ने पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाने से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि जीत सिंह खरवार ने केंद्र व प्रदेश सरकार के माध्यम से जनता के हित में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। बैठक के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बिजली और पानी की समस्या को लेकर जमकर नाराजगी जताई। विशेषकर बिजली बिल में मनमानी बढ़ोतरी को...