सोनभद्र, जुलाई 14 -- म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत कुलडोमरी में मुर्गी पालन को स्वरोजगार का मजबूत माध्यम बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड एनसीएल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में अपनी सीएसआर योजना के तहत लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से 305 मुर्गी घरों के निर्माण की स्वीकृति दी थी। इनका निर्माण अब अंतिम चरण में है। परियोजना का लाभ स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी जनजातीय महिलाओं और परिवारों को मिलेगा। योजना का उद्देश्य ग्रामीणों को नियमित आय का स्रोत उपलब्ध कराना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाना है। अधिकारियों का मानना है कि परियोजना पूरी होने के बाद यह पंचायत क्षेत्र मुर्गी पालन का प्रमुख केंद्र बन सकता है। यह भी पढ़ें- जिले में 70 प्रतिशत अनुदान पर व्यावसायिक बकरा-बकर...