हरदोई, मार्च 30 -- सांडी। ग्राम पंचायत म्योढ़ा की निर्वाचित प्रधान रीता देवी के निधन के बाद रुके विकास कार्यों को पुनः गति देने के लिए जिलाधिकारी अनुनय झा ने अस्थाई प्रधान के चयन के निर्देश दिए हैं। 27 नवंबर को प्रधान रीता देवी का निधन हो गया था। ग्राम पंचायत के विकास कार्य बाधित हो गए हैं। अब इन कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अस्थाई प्रधान का चयन होगा। 23 मार्च को डीएम ने एसडीएम सवायजपुर मयंक कुण्डू को भेजे गए निर्देश में कहा कि माननीय हाईकोर्ट के आदेश एवं पंचायतीराज अधिनियम के तहत ग्राम पंचायत के निर्वाचित सदस्यों की बैठक कर सहमति से एक सदस्य को अस्थाई प्रधान के रूप में चयनित किया जाए। निर्देश में कहा गया है कि बैठक में कोरम पूर्ण होने के बाद ही किसी एक सदस्य को नामित किया जाए। साथ ही बीडीओ और एडीओ पंचायत को इस प्रक्रिया म...