म्यूल बैंक खातों से 23 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, तीन शातिर दबोचे
बुलंदशहर, अगस्त 28 -- ककोड़ थाना पुलिस व साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगों को अपने म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराकर कमीशन कमाने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके खातों के जरिए करीब 23 लाख रुपये की साइबर ठगी की पुष्टि हुई है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी क्राइम नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस को जांच के दौरान प्रकाश में आए आरोपी प्रिंस कुमार(24 वर्ष) पुत्र रामअवतार, अंकित(20 वर्ष) पुत्र सत्यपाल सिंह और प्रदीप(24 वर्ष) पुत्र पप्पू सिंह निवासी ग्राम अलौदा जागीर, (थाना ककोड़) को पुलिस टीम ने सटीक सूचना के आधार पर दबोच लिया।
अंतरराज्यीय साइबर ठगी से जुड़े ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.