म्यूल खातों के नाम खुलवाई फर्जी फर्में, 334 करोड़ की साइबर ठगी में चार गिरफ्तार
कानपुर, सितम्बर 25 -- कल्याणपुर, संवाददाता। म्यूल खातों में साइबर ठगी की रकम मंगवाकर फर्जी फर्मों में ट्रांसफर कराने वाले गैंग को डीसीपी वेस्ट की साइबर सेल ने धर दबोचा। जांच हुई तो 334.30 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का खुलासा हुआ। एनसीआरपी पोर्टल पर चार खातों की 491 शिकायतें सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आईआईटी गेट के पास से गैंग के चार ठगों को दबोच लिया। इस सभी को पुलिस जेल भेजने की तैयारी कर रही है। एक खाता रन में नहीं मिला जबकि एक अन्य खाते का डिटेल पुलिस निकलवा रही है। खातों में करोड़ों के ट्रांजेक्शन को लेकर बैंक कर्मियों को नोटिस देकर सवाल जवाब किया जाएगा। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि पकड़े गए साइबर ठग फर्जी आधार और पैनकार्ड से म्यूल खाते खुलवाकर इनमें साइबर ठगी की रकम मंगवाते थे। फिर फर्जी कंपनियों के खातों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.