सीतामढ़ी, मई 1 -- सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर थाना की टीम ने साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बेला थाना क्षेत्र के कन्हवां निवासी फेकू साह के पुत्र रूपेश कुमार के रूप में हुई है। इसकी जानकारी साइबर थाना से प्रेस बयान जारी कर दी गयी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी 'म्यूल खातों' के माध्यम से साइबर फ्रॉड की राशि निकालने के नेटवर्क में सक्रिय था। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी विभिन्न बैंक खातों में आए ठगी के पैसे को एटीएम और चेक के जरिए निकालता था। इस मामले में देश के विभिन्न राज्यों से कुल 6 एनसीआरपी शिकायतें दर्ज हैं, इनमें लगभग 6,29,428 की निकासी की पुष्टि हुई है。

गिरफ्तारी के बाद की गई कार्रवाई पुलिस ने आरोपी के पास से एक म...