म्यूल खाताधारक के खिलाफ मुकदमा
कानपुर, अगस्त 4 -- कानपुर, संवाददाता। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान साइबर वज्र के तहत फीलखाना पुलिस ने म्यूल खाता संचालित करने वाले आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी अभय सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय साइबर अपराध समन्वय पोर्टल से जानकारी मिली कि माल रोड स्थित कर्नाटक बैंक की शाखा के खाताधारक पटकापुर निवासी मो. कादिर के खाते में करीब 26.53 लाख रुपये का संदिग्ध लेन-देन किया गया है। इस खाते में एनसीआरपी पोर्टल में कई राज्यों से 13 शिकायतें दर्ज हैं। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.