म्यूल अकाउंट खुलवाने में पोस्टमैन समेत छह गिरफ्तार
वाराणसी, जुलाई 27 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सिगरा पुलिस ने म्यूल अकाउंट खुलवाकर साइबर ठगों को बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की सरगना सोनभद्र की युवती है। इस गिरोह में पोस्ट ऑफिस का संविदा पर तैनात पोस्टमैन भी है। वह लोगों के बैंक अकाउंट के किट पते पर न पहुंचाकर आरोपियों को देता था। डीसीपी अपराध नीतू कादयान, एसीपी चेतगंज शुभम सिंह ने रविवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी। बताया कि सभी आरोपियों को सिगरा पुलिस ने महमूरगंज तिराहे से गिरफ्तार किया। आरोपियों में सरगना सोनभद्र के बरियारी (म्योरपुर) निवासी आरती कुमारी, कुशमाहा (म्योरपुर) निवासी मालती, डुमरडीहा (दुद्धी) निवासी उमंग कुमार, सिगरा स्थित जयप्रकाश नगर निवासी अनिल कुमार, शिवपुरवा के निराला नगर में रहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.