म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी की रकम लेने का आरोप
विकासनगर, अगस्त 24 -- साइबर ठगी के मामलों की जांच के दौरान विकासनगर स्थित एसबीआई मेन रोड शाखा का एक बैंक खाता कथित रूप से म्यूल अकाउंट के तौर पर इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया है। जांच में खाते में साइबर ठगी से जुड़ी रकम पहुंचने के प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिले हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि साइबर सेल देहरादून से प्राप्त म्यूल अकाउंट की सूची में शामिल बैंक खाते की जांच की गई। जांच में सामने आया कि साइबर धोखाधड़ी के एक मामले में पीड़ित से प्राप्त 50 हजार रुपये की रकम लेयर-1 के रूप में उक्त खाते में जमा हुई थी। तकनीकी और वित्तीय ट्रेल के विश्लेषण में पुलिस को संकेत मिले कि खाते का इस्तेमाल साइबर अपराध से अर्जित धनराशि के लेन-देन के लिए किया गया। बताया कि उपलब्ध प्राथमिक साक्ष्यों और साइबर शिकायत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.